फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तरयासुजान में आठ घंटे से गुल रही बिजली

Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। गर्मी में तरया सुजान बिजली घर से क्षेत्र में होने वाली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। रविवार सुबह करीब नौ बजे से समूचे इलाके की बिजली दिनभर गायब रही। तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जाने की वजह से लोग गर्मी में बिलबिला उठे। अवधेश राय, प्रताप राय, आशुतोष राय, अमित कुमार, लखन गौड़, गोविन्द शर्मा आदि का कहना है कि रविवार सुबह अचानक बिजली चली गई। ऐसे में अनेक इलाकों में पानी का संकट पैदा हो गया। बिजली गुल होने से दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन



भुजौली फीडर से 15 घंटे से बिजली ठप

टेकुआटार। कसया में भुजौली फीडर से जुड़े 50 गांवों की बिजली 15 घंटे से गुल है। इससे लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। सससे मांगलिक कार्य भी प्रभावित है। अभी 10 दिन पहले भी इस फीडर के गांवों को 50 घंटे की कटौती से जूझना पड़ा था। जेई राजा राम सागर का कहना है कि कसया से अहिरौली की तरफ जो मेन लाइन का केबल है वह कसया एयरपोर्ट के नीचे से गुजरा है और केबल में फॉल्ट आने से यह समस्या है। मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें