पडरौना। भाजपा विधायक केे लीची के बगीचे में जिस युवक की लाश फंदे से लटकती हुई मिली थी। उसकी पहचान दूसरे दिन भी पुलिस नहीं कर सकी। युवक के जेब से मिले पैन कार्ड को लेकर पुलिस बैंकों में दौड़ती रहीं कि इससे कोई बैंक अकाउंट जुड़ा हो तो सही पता चल सके, लेकिन पैन कार्ड से कोई बैंक खाता नहीं जुड़ा है। युवक की लाश मिलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से परहेज कर रही है।
पडरौना विधायक के गांव जंगल कुरमौल में लीची के बाग में शिव मंदिर के पास बुधवार की दोपहर में युवक की गमछे के फंदे से लटका हुआ था। खेतों में काम करने पहुंचे लोग युवक की लाश देख शोर मचाए तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। मौके पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फारेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के लिए साक्ष्य जुटाया। युवक के जेब से पैन कार्ड मिला, जिस पर सरोज कुमार निवासी ई-3 फ्लैट 6, टीपीएस 4, एफपी 129्र, एसएमसी क्वाटर्स रानसगम उमरा, साउथ सिटी लाइट सूरत गुजरात का पता लिखा था। पुलिस ने इस आधार पर युवक की पहचान होने का दावा किया, लेकिन मोर्चरी में अज्ञात के रूप में ही शव रखा गया है।
पहचान नहीं होने के कारण दूसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस पैन कार्ड को लेकर बैंकों में चेक कराया, लेकिन पैन कार्ड किसी बैंक खाते से अटैच नहीं था। इस लिए युवक का पता स्पष्ट नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो युवक अपने रिश्तेदारी में आया हो या किसी वाहन का चालक की हो सकती है। कोतवाल रवि राय ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। युवक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पैन कार्ड जिस पते पर बना है। उस पैन कार्ड से कोई बैंक खाता नहीं जुड़ा है। इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी।