फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फर्दमुंडेरा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद आई पुलिस ने फंदे से लटक रहे युवती के शव को नीचे उतरवाया और और विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फर्द मुंडेरा गांव निवासी मुस्ताक अली की 25 वर्षीय पुत्री सलमा ने अपने घर के कमरे में छत की कुंडी में दुपट्टे के फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार घटना के समय परिवार के सभी घर की छत पर धूप में बैठे हुए थे। इस दौरान सलमा छत से नीचे आई और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर आत्मघाती कदम उठाई।
परिजनों की इसकी जानकारी कुछ देर बाद जब छत से नीचे आए तो हुई। उसके कमरे का दरवाजा बंद मिला। खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन खुला नहीं तो परिजन खिड़की से देखे जहां सलमा का शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़वाकर युवती के शव को नीचे उतरवाया और विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने कहा कि प्रथम दृष्टया युवती के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें