फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक का गला रेतकर पुल के नीचे फेंका, हालत गंभीर

विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र की रगड़गंज के समीप गला काट कर हत्या की नीयत से फेंके युवक की चल रही गोरखपु
विज्ञापन
-महराजगंज के घुघली का रहने वाला है युवक, हाथ और पैर की नसें भी काटी गईं थीं
विज्ञापन

-गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज



संवाद न्यूज एजेंसी

रामकोला (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रगड़गंज-टेकुआटार मार्ग पर सेमरा गांव के पास मंगलवार सुबह खून से लथपथ एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की पहचान महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव निवासी हरिश्चंद्र प्रजापति (35) पुत्र फूलबदन के रूप में हुई। उसकी गर्दन धारदार हथियार से रेती गई थी। पैर और हाथ की भी नसें भी काटी गई थीं। गले की नस कटी होने के कारण वह बोल पाने में असमर्थ है। पुलिस का मानना है कि हमलावरों ने उसे मृत समझकर फेंका पानी में फेंका होगा, लेकिन वह पानी की बजाय सड़क के किनारे झाड़ी में गिर गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के समीप मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने पुल के नीचे झाड़ी में एक युवक को खून से लथपथ देखा। वह कुछ बोल नहीं पा रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि गले की भोजन वाली नली कटी है। इसलिए युवक बोल नहीं पा रहा है। इसके अलावा दोनों हाथ और एक पैर में घुटने के नीचे नस काटी गई है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से जिस तरह से प्रहार किया गया है। उसे देखने से लग रहा है कि हमलावर काफी गुस्से में होंगे। खड्डा सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि घटना के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें