फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Thu, 18 Dec 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौवासार-पकड़ियार मार्ग पर मंगलवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार तीन युवकों में से एक की बुधवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मठिया आलम गांव निवासी कृष्ण कुशवाहा, दीपक कुशवाहा और विकास श्रीवास्तव मंगलवार शाम एक ही बाइक से बाजार गए थे। देर रात घर लौटते समय ओवरटेक कर रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल दीपक और विकास को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से विकास को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक विकास श्रीवास्तव पुणे में प्लंबर का काम करता था और दो दिन पहले ही घर आया था। पिता मुन्नीलाल का निधन पहले ही हो चुका है। बेटे की मौत से मां पुनिता और भाई आशीष का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें