फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसान दिवस में आठ मामलों का निस्तारण

Thu, 18 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों की तरफ से प्रस्तुत आठ शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए डीएम ने अधिकारियों से किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने कहा कि कोऑपरेटिव में नए सदस्यता शुल्क के रूप में 226 रुपये जमा कराए जा रहे हैं, लेकिन पासबुक पर ली गई धनराशि अंकित नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मांग की कि किसान दिवस के मौके पर वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी जाए। इस पर डीएम ने कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकरियों को 15-15 मिनट के सामयिक कार्यक्रम के तहत पीपीटी तैयार कर अगले किसान दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें