-युवक के मोबाइल नंबर की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में पुलिस
-मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज नहीं आ रही आवाज
- रगड़गंज के समीप झाड़ी में गला व हाथ पैर का नस काटकर फेंका गया था युवक को
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थाना क्षेत्र के रगड़गंज के समीप पुलिया के पास झाड़ी में महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय हरिश्चंद्र प्रजापति का गला व हाथ तथा पैर का नस काट कर झाड़ी में फेंक दिया गया था। इसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जिसका गले का ऑपरेशन हुआ है। अभी वह बोल नहीं पा रहा है। इसका कारण पता लगाने में पुलिस घर वालों से युवक के मिले मोबाइल नंबर की मदद से जुटी है। पुलिस का मानना है कि युवक स्वस्थ हो जाए तो वह लिखकर भी बता सकता है।
रामकोला थाने के एस आई रंजीत सिंह मेडिकल कॉलेज में बयान लेने पहुंचे थे, लेकिन उसकी आवाज नहीं आने के कारण दिक्कत देखकर तथा उसके द्वारा अभी कुछ पूछना मुनासिब नहीं समझा क्योंकि वह अपना गला इधर-उधर भी नहीं कर पा रहा है कि उसे कागज कलम देकर लिखवाया जा सके इसके लिए कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा।
मेडिकल कॉलेज में उसके पिता फूल बदन प्रजापति तथा उसकी पत्नी तथा मां रहकर देखभाल कर रहे हैं फूल बदन प्रजापति का कहना है कि बेटा ठीक हो जाएगा तो हमला करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी अभी वह कुछ बोलने वाला ना ही लिखकर बताने की हालत में नहीं हैं।
थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह ने कहा कि जल्द ही हरिश्चंद्र प्रजापति ठीक हो जाएगा। उसका ऑपरेशन हो गया है। अभी वह बोल नहीं पा रहा है। पुलिस अपनी व्यवस्था से जानकारी जुटा रही है।