फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस के पहरे में हुआ यज्ञ, सहमे रहे लोग

Fri, 18 Apr 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुकरौली। ठूठी चौराहा पर चल रहा यज्ञ बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में शुरू हुआ। पूजा पाठ के साथ कलाकारों ने मंचन किया, लेकिन उपद्रवियों का दहशत अभी भी लोगों में दिखी। यज्ञ में लोगों की संख्या कम रही और दुकानदार भी सहमे नजर आए। माहौल को देखते हुए पुलिस तैनात रही। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 गांधीनगर में विष्णु महायज्ञ चल रहा है। मंगलवार की देर रात उपद्रवियों ने उत्पात मचाया और दुकानों को आग के हवाले कर मूर्तियां तोड़ दी थीं। विरोध करने पर अयोध्या से आए कथा वाचक के साथ अभद्रता की और उनको कमरे में बंद कर दिया था। इनकी चार पहिया गाड़ी भी तोड़ दी थी। बुधवार को जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो भीड़ जुट गई और लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस इस मामले में छह नामजद और अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं घटना के बाद भागे आरोेपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को दिन में कालाकारों ने मंचन किया और पूजा, पाठ तथा यज्ञ परिसर में भंडारा हुआ। दुकानदार डरे हुए हैं।
चौक चौराहों पर घटना की चर्चा रही। कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि यज्ञ समिति की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। अन्य आरोेपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। गांव का माहौल शांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें