फाजिलनगर। चौरा से बदुरांव जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। यह सड़क क्षेत्र के करीब 15 गांव के लोगों को मुख्य मार्ग से जोड़ेगी और बिहार जाने वालों के लिए सफर आसान होगा। पांच करोड़ रुपये सड़क पर खर्च होगा। इसका निर्माण कार्य आरईएस की ओर से कराया जा रहा है, जिसे सात माह में पूरा करना है। सड़क चौड़ीकरण की मांग विधायक सदन में भी उठा चुके हैं।
फाजिलनगर विधानसभा के चौरा से बदुरांव बिहार बार्डर तक जाने वाली सड़क से 30 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन होता है। पहले यह सड़क पतली थी और राहगीरों का दबाव अधिक था। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने सड़क चौड़ीकरण की मांग सदन में उठाया था।