फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर रनवे का काम शुरू

Sun, 10 Jul 2016 11:16 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
समझाौता - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कसया। पिछले कई दिनों से ठप पड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे का निर्माण कार्य रविवार को पुन: शुरू हो गया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने नरकटिया खुर्द के लोगों से वार्ता की। बातचीत से मसला सुलझ गया।
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण में रह-रहकर कोई न कोई पेंच फंस जाता है, जिसके चलते निर्माण की गति प्रभावित हो जा रही है। एयरपोर्ट निर्माण से जुडे़ अधिकारियों का आरोप है कि शनिवार की देर शाम रनवे निर्माण के लिए भूमि का समतलीकरण किया जा रहा था। तभी नरकटिया खुर्द गांव के कुछ किसानों की तरफ से वहां काम कर रहे मजदूरों और टेक्निकल स्टॉफ के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। इसके बाद भूमि समतलीकरण का कार्य करा रही कार्यदायी संस्था ने काम रोक दिया था। इसकी जानकारी डीएम शम्भु कुमार को दी गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाने का निर्देश दिया। 

रविवार को एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, तहसीलदार वंदना पांडेय, प्रभारी एसओ दुर्गेश सिंह के साथ पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर नरकटिया खुर्द के ग्राम प्रधान शमसुलहक और राधेश्याम गोंड के साथ हवाईपट्टी पर ही करीब एक घंटे तक बातचीत की। उसके बाद मामला सुलझ गया। उसके बाद एसडीएम की मौजूदगी में कार्य फिर से शुरू करा दिया गया। इस दौरान राइट्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव, केसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर, लेखपाल निलेश रंजन राव, हरिशंकर सिंह सहित पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें