फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गांव के बाहर बुलाकर की गई थी महिला की हत्या

Tue, 05 Nov 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाटा। रेखा उर्फ शिवानी हत्या कांड की जांच में जुटी कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को घटना स्थल पर साक्ष्य खंगाले। सुबह पुलिस के पहुंचने से गांव में हलचल मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पुलिस टीम करीब एक घंटा रही। संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि देर रात पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य लिया। सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या पुलिस गांव के कुछ लोगों से हत्या का तार जोड़ रही है। पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर सकती है। हाटा कोतवाली के गांव नाऊमुंडा के रहने वाले गुडडू यादव की 35 वर्षीय रेखा उर्फ शिवानी की रविवार की रात को चाकू से गोदकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। इस घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी। घटना के कुछ ही देर बाद आई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला का गांव के कुछ लोगों से संबंध था। उसी के चलते हत्या हुई है। हालांकि, अभी पुलिस कुछ कहने से परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि सर्विलांस की मदद से हत्या में शामिल आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जल्द हत्या का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस हत्या से जुड़े कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या अवैध संबंध का मामला सामने आया है। गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें