फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन रोड पर लटक रहे तार, जोखिम में जान

Sat, 10 Feb 2018 12:11 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
मेन रोड पर लटक रहे तार, जोखिम में जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। बकाया वसूली के लिए अभियान चला रहे बिजली विभाग के अफसरों को लोगों के जान की फिक्र नहीं है। स्थिति यह है कि पडरौना शहर के बीच में ही एचटी व एलटी लाइन के तार नीचे झूल रहे हैं। एक ही खंभे पर खींची गई एचटी लाइन व एलटी लाइन के बीच में जाली तक नहीं लगी है। चौराहों पर तारों का जाल है और उसी के नीचे दुकानें लगती हैं। तारों में स्पार्किंग होने पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी भी मचती रहती है। परंतु बिजली विभाग के अफसर इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं।
विज्ञापन


पडरौना शहर में करीब पांच दशक पहले लगे तार व पोल आज भी उसी स्थिति में है। दो साल पहले इस शहर में जर्जर तार व पोल बदलने तथा हादसे रोकने के लिए नंगे तारों की जगह केबल लगाने के लिए बजट मिला था। प्राप्त रकम से कुछ काम भी कराए गए, लेकिन प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों के किनारे जहां इस तरह के बदलाव की जरूरत थी, वहां काम नहीं हुआ।
सुभाष चौक, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, रामकोला रोड और मेन बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। इन मार्गों पर बिजली आपूर्ति के लिए लगे तार नीचे लटक रहे हैं। कई बार शार्ट सर्किट से आवागमन प्रभावित हो जाता है। लेकिन विभागीय अफसरों के संज्ञान में होने के बाद भी तार ठीक नहीं कराए गए। विभाग के अवर अभियंता विश्वंभर प्रसाद का कहना है कि शहर में कई मुहल्लों के जर्जर तार व पोल बदले गए हैं। सुभाष चौक समेत अन्य जगहों पर भी जहां तार नीचे लटक रहे हैं उन्हें जल्द ही ठीक कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें