फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक का कम हुआ जलस्तर लोगों ने ली राहत की सांस

Mon, 22 Sep 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नरवाजोत मे बांध छोड़ कर दूर होती गंडक नदी।संवाद
विज्ञापन
तमकुहीरोड। गंडक नदी का डिस्चार्ज रविवार को एक लाख क्युसेक से नीचे आ गया। इससे बाढ़ खंड के अभियंताओं साथ तटबंधों के किनारे बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पांच दिन पहले जब यह डिस्चार्ज दो लाख क्युसेक के पास पहुंच गया था तो लोगों में बेचैनी बढ़ गई थी। अभी भी कुछ लोगों का मानना है कि नदी के जलस्तर में भले ही कमी आ गई है, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। यदि डिस्चार्ज बढ़ा तो बांध पर खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

इस साल नदी ने नरवाजोत बांध के किमी 0.500 से किमी 1.000 के बीच के करीब 500 मीटर के हिस्से को कटान के जद में लेकर बांध को काफी क्षति पहुंचा चुकी है। पांच दिन पहले जब नदी का डिस्चार्ज बढ़कर करीब दो लाख क्युसेक पहुंच गया था तो नदी के उफान ने बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ ग्रामीणों की बेचैनी भी बढ़ा दी थी, लेकिन रविवार को नदी का डिस्चार्ज एक लाख क्युसेक से नीचे आ गया है।
डिस्चार्ज में कमी का सिलसिला लगातार जारी है। क्षेत्र के रामायन राय, सरल शर्मा, प्रताप सिंह, प्रभु गुप्ता आदि का कहना है कि भले ही नदी का जलस्तर घट गया है। लेकिन बरसात अभी बाकी है और डिस्चार्ज बढ़ने पर नदी अपने पुराने तेवर में लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ खंड सेवरही के एसडीओ दीपरतन सिंह ने कहा कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें