जिला बचत अधिकारी को घेराबंदी करते किए नाराज ग्रामीण।स्रोत-सोशल मीडिया
बनकटा बाजार। फाजिलनगर ब्लॉक के फरेंदहा में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए पहुंची टीम को गांव वालों ने घेर लिया।
फरेंदहा गांव निवासी रंगीला प्रसाद व अमर कुमार कुछ दिन पहले ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों में धांधली को लेकर शपथ पत्र के साथ डीएम को शिकायती पत्र दिया था। आरोप लगाया था कि बिना कार्य कराए लाखों रुपये का भुगतान कर लिया गया है।
डीएम के आदेश पर बुधवार दोपहर पहुंचे जिला बचत अधिकारी व अवर अभियंता कसया ने खुली बैठक में शिकायत के हर बिंदु पर पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक चली जांच के बाद टीम ने समय पर अभिलेख उपलब्ध न होने का हवाला देकर जाने लगी। मौजूद ग्रामीणों ने जांच अधिकारी का घेराव किया।
जिला बचत अधिकारी ने कहा कि सचिव के तरफ से कराए गए विकास कार्यों का अभिलेख उपलब्ध नहीं होने से एक सप्ताह का समय दिया गया है। अभिलेख से मिलान के बाद विभाग को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।