फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शोर मचाने पर पंपिंग सेट छोड़कर भागे चोर

Sun, 04 Jan 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सेंदुरिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति के दरवाजे पर रखा पंपिंग सेट दो चोर लेकर जा रहे थे। उसी दौरान परिवार के लोग जग गए। उनके शोर मचाने पर चोर पंपिंग सेट छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

गांव के प्रमोद गुप्ता घर के बरामदे में पंपिंग सेट रखे थे। शुक्रवार की रात परिवार के सभी लोग भोजन कर सो गए। रात करीब 11 बजे दो चोर उनके बरामदे में रखा पम्पिंग सेट लेकर भागने लगे। उसी दौरान खटपट की आवाज सुनकर प्रमोद का पुत्र अंगद जगा तो देखा कि चोर पंपिंग सेट लेकर भाग रहे हैं।
शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग जग गए। जब परिवार के लोग चोर के पीछे दौड़े तो चोर पंपिंग सेट छोड़कर भाग गए। रात में परिवार के लोग काफी देर तक चोरी की तलाश किए, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि पंपिंग सेट लेकर चोर के भागने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें