फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तत्कालीन प्रधान ने अपने ही परिवार के तीन लोगों को दे दिया पट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अजयनगर के बभनौली बाजार से सटे झरही नाले की सरकारी जमीन का पट्टा तत्कालीन प्रधान ने अपने परिवार के तीन लोग, दूसरे गांव के चार लोगों समेत 13 लोगों को कर दिया।
विज्ञापन

पट्टे के जमीन पर निर्माण कार्य की जानकारी के बाद लोगों को मामले की जानकारी हुई। पट्टे की जमीन के समीप धार्मिक स्थल व नियम विरुद्ध पट्टे की जमीन का वितरण का आरोप लगा शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। फिलहाल तहसील प्रशासन की ओर से निर्माण कार्य पर रोक लगा मामले की जांच कर रहा है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अजय नगर बभनौली के स्थानीय बाजार के सरकारी जमीन पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी के बाद गांव के अनित राय सहित अन्य लोगों को डीएम महेंद्र सिंह तंवर को शिकायती पत्र सौप कारवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए डीएम ने एसडीएम तमकुहीराज को जांच कराने के निर्देश दिया। नियम विरुद्ध पट्टे की जमीन पर निर्माण कार्य का गांव के अनित राय के नेतृत्व मे शुक्रवार को ग्रामीणों ने अवैध निर्माण का विरोध किया और प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें