फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिन में चढ़ा पारा, शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Mon, 28 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
लाइट जलाकर चलते लोग।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले में तेज गर्मी का दौर रविवार को भी बरकरार रहा। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया, वहीं दोपहर करीब दो बजे आकाश में बादल छा जाने से मौसम में बदलाव नजर आया। रात करीब आठ बजे गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इससे मौसम का सुहाना हो गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। रविवार की दोपहर बाद मौसम के करवट लेने से लोगों को राहत मिली है। रविवार को दिन में पारा चढ़ने से तपिश के कारण जहां पसीने से तर-बतर होते रहे वहीं रात में आंधी व बारिश के बाद पारा लुढ़कने से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रात करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान दोपहर के समय 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर रहा। दिन के समय तेज धूप निकली और दोपहर को हल्के बादल छाए। इससे उमश भरी गर्मी बढ़ गई।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे तापमान करीब दो डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस समय जिले के खेतों में गेहूं और सरसों की फसल खड़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान में 28 से 30 अप्रैल तक जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने आशंका जताई गई है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को खेतीबारी का कार्य करना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने कहा कि जिले के अधिकांश किसानों ने गेहूं की कटाई मड़ाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें