फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई, न्याय की मांग पर अड़ी किशोरी की मां

Mon, 09 Feb 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी की आत्महत्या के मामले में रविवार को किशोरी के शव को मिट्टी दी गई। इस दौरान गांव में गमगीन माहौल रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। किशोरी की मां ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई और मासूम ऐसी घटना का शिकार न हो। मां बोली कि अधिवक्ता से लिखवाकर पुलिस को तहरीर दूंगी। वहीं आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

किशोरी की मां का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक दबाव और ब्लैकमेल से पूरी तरह टूट चुकी थी। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि वह बेहद गरीब हैं और पहले ही पति को खो चुकी हैं। अब बेटी की मौत ने उनके जीवन को पूरी तरह उजाड़ दिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी लिखित तहरीर का इंतजार किया जा रहा है, हालांकि प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
मुख्य आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य युवकों के नाम भी ब्लैकमेल में सामने आ रहे हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें