फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान बुद्ध के उपदेश आज भी प्रासंगिक

Sat, 22 Nov 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया और बुद्ध वंदना के साथ चीवर चढ़ाए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हजारों साल बाद विश्व के कल्याण के लिए बुद्ध के दिए सत्य, अहिंसा व करुणा के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उनका संदेश बौद्ध भिक्षुओं, धर्मावलंबियों व अनुयायियों को प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्ध प्रतिमा की भव्यता और विशिष्टता की जानकारी हासिल की। इसके बाद उनका काफिला यहां से देवरिया के लिए रवाना हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें