फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अच्छे अंक से पास कराने का शिक्षक ने छात्रा को दिया था झांसा

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि अच्छे अंक से पास कराने का झांसा देकर शिक्षक ने जाल में फंसाया था और शारीरिक शोषण करता था। दूसरी ओर छात्रा बालिग है या नाबालिग इसकी जांच के लिए पुलिस उसका मेडिकल कराएगी। इसका कलमबंद बयान बुधवार को दर्ज कर लिया। डीएनए जांच के लिए छात्रा और आरोपी शिक्षक का सैंपल भेजा गया है। कसया थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा से शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी ने दुष्कर्म किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभिभावक और एबीवीपी कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षक पर केस दर्ज कर लिया। छात्रा का कोर्ट में पुलिस ने बयान कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा विवेचक से पूछताछ में छात्रा ने बताया कि आरोपी शिक्षक प्रैक्टिकल और परीक्षा में अच्छे अंक से पास कराने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता था। मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बनाया था। पुलिस इस आधार पर मोबाइल को खंगाल रही है। शिक्षक किससे बात करता था और इसके मोबाइल में वीडियो हैं या नहीं। डीएनए जांच रिपोर्ट को विवेचना की कड़ी में पुलिस शामिल करेगी। कॉलेज के बाकी शिक्षकों से पूछताछ करने की तैयारी में पुलिस है। इसको लेकर शिक्षकों की बेचैनी बढ़ गई है। पुलिस इस मामले में कई पहलुओ पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें