फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 13 उपकेंद्रों की ठप रही बिजली

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/कसया। बारिश के कारण कसया से संचालित 13 उपकेंद्रों की बिजली सप्लाई बुधवार की आधी रात से ही प्रभावित रही। विभिन्न उपकेंद्रों को जाने वाले 33 केवी मेन लाइन में पर पेड़ों की डालियां गिरने, फाल्ट से कसया बिजली घर से संबंधित उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। शहर समेत करीब 500 गांवों की बिजली नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पडरौना समेत पांच उपकेंद्रों की आपूर्ति करीब छह घंटे बाद शाम को बहाल हो गई, बाकी उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइनमैन पेट्रोलिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली का पोल गिरने से आवागमन ठप
जौरा बाजार। जौरा बाजार को जाने वाली सड़क पर जामुन का पेड़ व जर्जर विद्युत पोल टूट कर गिर गए। विद्युत पोल टूटने से पूरे गांव विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अश्वनी और संजय उपाध्याय की गाय उसी छप्पर में बांधी गई थी जिस छप्पर पर पेड़ गिरा।
सात घंटे बाधित रही बिजली
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में बारिश के चलते 33 हजार बिजली के तार में फाल्ट हो गया। इससे मेन सप्लाई ही बाधित हो गई। इसके चलते सेवरही और तरयासुजान क्षेत्र के लोगों को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें