फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच तय रूट से निकलेगा ताजिया जुलूस

Fri, 26 Jun 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मुहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। आसमान से लेकर सड़क तक ताजिया जुलूस की निगरानी की जाएगी। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के 170 समेत पूरे जिले में 2199 स्थानों पर 2325 ताजिया रखा जाएगा। तय रूट से ताजिया कर्बला तक जाएंगी। इसके अलावा 479 ताजिया जुलूस कस्बे से निकलेगा।
विज्ञापन

इस जुलूस में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूृटी लगाई गई है। तलवार के प्रदर्शन पर पुलिस पूरी तरह रोक लगाई है। इसके अलावा अधिक साउंड वाले डीजे पर भी रोक है। मुहर्रम को लेकर प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां पूरी कर ली गई है। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के छावनी,बड़हरागंज और बसहिया संवेदनशील की सूची में शामिल हैं। यहां पर करीब ढाई सौ से अधिक पुलिसकर्मियों के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की गई है।
शहर से लेकर गांव तक सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चार्ट के हिसाब से तैनाती की गई। इसके अलावा रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र में 55, जटहां बाजार थाना क्षेत्र में 67, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 110, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में 103, पटहेरवा थाना क्षेत्र में 94,कसयया थाना क्षेत्र में 241,हाटा कोतवाली क्षेत्र में 165,कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 185, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में 133,तमकुहीराज थाना क्षेत्र में 92, तरयासुजान थाना क्षेत्र में 80, सेवरही थाना क्षेत्र में 52, विशुनपुरा थाना क्षेत्र में 105, चौराखास थाना क्षेत्र में 71,बरवापट्टी थाना क्षेत्र में 35,खड्डा थाना क्षेत्र में 180, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में 120, हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 49, रामकोला थाना क्षेत्र में 238 ताजिया रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें