फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज में आठ को नोटिस कसया में सिर्फ खानापूरी हुई

Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज/कसया। तमकुहीराज में आठ कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस दिया गया, जबकि कसया एसडीएम की ओर से जांच के नाम पर खानापूरी की गई। एक भी कोचिंग संचालकों को न तो नोटिस दिया गया है और न ही कार्रवाई के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम कसया संतराज सिंह बघेल के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, निकास मार्ग, सीढ़ियों की स्थिति और विद्युत वायरिंग समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच टीम ने वोल्टा क्लासेज, रेडिएंट कोचिंग, आकाश कोचिंग सहित अन्य कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों का निरीक्षण किया। कुछ संस्थानों में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध पाए गए । विद्युत वायरिंग की स्थिति संतोषजनक मिली। टीम ने यह भी देखा कि कहीं कोचिंग बेसमेंट में संचालित तो नहीं हो रही है और सीढ़ियों पर किसी प्रकार का अवरोध तो नहीं है। निरीक्षण के दौरान कुछ बहुमंजिला भवनों में संचालित कोचिंग संस्थानों के निकास मार्गों एवं सुरक्षा प्रबंधों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। वहीं तमकुहीराज की एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि आठ कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें