फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेडिकल काॅलेज का सिस्टम पकड़ेगा रफ्तार, दूर होगी कर्मचारियों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
-भर्ती प्रक्रिया के लिए खाका तैयार करने में जुटा मेडिकल कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन

-शासन स्तर से छह माह से लंबित भर्ती प्रक्रिया को मिली हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से मिल सकें। इसके लिए मैन पाॅवर की कमी जल्द पूरी होने की उम्मीद है। शासन स्तर से लंबित भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिलने के बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन के जिम्मेदार भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। इससे अब मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
पूर्व में जिला अस्पताल के कर्मचारियों से ही मेडिकल काॅलेज का संचालन हो रहा है। ऐसे में कर्मचारियों की कमी होने के कारण इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए रिक्तियों के साथ शासन को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की गई। यह छह माह से लंबित था।
विज्ञापन

बीते दिनों शासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। इसके बाद मेडिकल काॅलेज प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया के तहत पर्ची काउंटर, दवा वितरण काउंटर, पैथोलाॅली, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ओपीडी, इमरजेंसी सहित अन्य सभी अनुभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जरूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

-
मेडिकल काॅलेज में कर्मचारियों की कमी से परेशानी होती थी। मैन पाॅवर मिलने से यह परेशानी दूर हो जाएगी। बीते दिनों शासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश मिला है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
-आरके शाही, प्राचार्य, मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें