फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: निजी अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर ने किया था ऑपरेशन

Wed, 24 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत 18 दिन पूर्व हुई थी। हंगामे के बाद सीएमओ ने जांच बैठा दी थी। जांच कर रही तीन सदस्यीय टीम को पता चला है कि मेडिकल कॉलेज में तैनात महिला डॉक्टर ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया था।
विज्ञापन

काफी टाल मटोल के बाद उसने लिखित रूप से जांच टीम को अपना बयान दिया है। इसी सप्ताह में जांच टीम अपनी रिपोर्ट सीएमओ को देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने वाली महिला डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दिया है।
सेवरही नगर पंचायत के वार्ड नंबर-18 दीनदयाल नगर निवासी अमित राय की पत्नी स्मिता राय (30) को पांच दिसंबर को प्रसव पीड़ा हुआ। परिजन सेवरही के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक के कहने पर पडरौना शहर के छावनी में संचालित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन से महिला ने जुड़वे बच्चे को जन्म दिया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर घर वाले हंगामा करने लगे और अस्पताल के अधिकांश वर्कर भाग निकले। करीब चार घंटे तक शव परिजन रोके रहे, कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को शव ले जाने दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऑपरेशन के दौरान लगाए गए टाका के पास से अधिक रक्तस्राव होने से मौत की पुष्टि प्रसूता की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें