फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: चार आंखों वाली मछली देखकर हैरान रह गए लोग, देखने वालों की उमड़ी भीड़

Thu, 22 Sep 2022 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

मछुआरों ने मछली को डिब्बे में बंद करके इसकी जानकारी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी। चार आंखों वाली तथा विचित्र रंग-रूप की मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
बिहार प्रदेश के बगहां क्षेत्र के वंचरी गांव के पास हरहा नदी में मिली विचित्र मछली। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बगहा स्थित बनचरही गांव के पास हरहा नदी (पहाड़ी नदी) में विचित्र मछली पाई गई है। उसकी चार आंखें हैं और रंग-रूप भी अन्य मछलियों से अलग है। बुधवार की दोपहर गांव के अशोक साहनी, हिटलर सिंह, पवन तिवार और नन्हें सिंह जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। तभी मछली उसमें फंस गई।
विज्ञापन


मछुआरों ने मछली को डिब्बे में बंद करके इसकी जानकारी वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी। चार आंखों वाली तथा विचित्र रंग-रूप की मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

क्षेत्र में दिनभर मछली कौतूहल बनी रही। विश्व वन्यजीव कोष के समन्वयक कमलेश मौर्या और उनके सहयोगी सु्ब्रह लेहरा ने मछली का परीक्षण किया। दोनों ने बताया कि इस तरह की मछली अमेरिका के अमेजन नदी में पाई जाती है।
विज्ञापन


इस मछली को सकरमाउथ कैटफिश के नाम से जाना जाता है। यह मछली स्थानीय मछलियों के लिए खतरा बनकर नदी का इको सिस्टम को खराब सकती है। इसका परीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें