फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल, पुलिस ने बढ़ाई हत्या के प्रयास की धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल, पुलिस ने बढ़ाई हत्या के प्रयास की धारा
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व भूमि विवाद में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति को छह की संख्या में लोग घेरकर पीटते नजर आ रहे हैं। इस मामले में मामूली धारा में मुकदमा लिख चुकी पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सोशल मीडिया पर मंगलवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग घेरकर लाठी-डंडे से पीटते दिख रहे हैं। बचाव में पहुंची महिलाओं और बच्चों को भी दौड़ाकर पीटा जा रहा है। यह वीडियो कुर्मीपट्टी गांव में रविवार को हुए भूमि विवाद का बताया जा रहा है। इस घटना में पीड़ित की तहरीर पर रविवार को ही पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामूली धारा में मुकदमा दर्ज किया था। खून से लथपथ व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल भेजवाया था। वीडियो वायरल होने और सोशल मीडिया पर घटना को लेकर चर्चा शुरू होते ही पुलिस ने मारपीट के मामले में बुधवार को हत्या का प्रयास करने की धारा को जोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि घटना के दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। जांच के बाद हत्या के प्रयास की धारा जोड़ने के साथ अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें