पडरौना। शहर के पिंजरापोल गोशाला परिसर में श्री शिव कैलाश परिवार की तरफ से आयोजित शिवपुराण कथा में सोमवार को कथा वाचक ने पंचाक्षर मंत्र की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि यह मंत्र पंच महाभूतों का प्रतिनिधित्व करता है।
कथा वाचक आचार्य प्रद्युम्न ने कहा कि पंचाक्षर मंत्र भगवान शिव को समर्पित एक शक्तिशाली मंत्र है। यह पंच महाभूतों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान मनीष गोयल, कुलदीप, शिव शंकर, राजकुमार जायसवाल, रामनिवास पाठक आदि मौजूद रहे।