फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य कर विभाग ने आठ प्रतिष्ठानों से वसूले 9.5 लाख

Thu, 04 Dec 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर/कसया। राज्य कर विभाग की टीम ने बुधवार को जीएसटी बकाया वसूली के लिए कुर्की अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनपद के कप्तानगंज, झांगा, मथौली, हाटा, सुकरौली और खोटा में प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान में उपायुक्त विकाश विक्रम सिंह, राजेश कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र कुमार, सहायक आयुक्त कुमार अमित शामिल रहे। टीम ने पूर्वांचल कृषि सेवा केंद्र कप्तानगंज, कीर्ति इंटरप्राइजेज, मथौली बाजार गुलाब सिंह ठेकेदार, पोखरभिंडा मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, झांगा बाजार महाकाल ट्रेडर्स, कमल इंटरप्राइजेज हाटा, यूनिक पाइपिंग सुकरौली और करन ट्रेडर्स खोटा पर वसूली की प्रक्रिया की।
साथ ही अल्टीमेटम दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 9.5 लाख रुपये की वसूली मौके पर ही जमा कराई गई। अधिकारियों ने सभी बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन व्यापारियों पर विभाग का बकाया शेष है, वे स्वयं बकाया जमा कर कुर्की जैसी कार्रवाई से बच सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कुर्की अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें