फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समउर बाजार पुलिस चौकी का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
समउर बाजार पुलिस चौकी का किया घेराव
विज्ञापन

रगड़गंज/समउर बाजार। बीते मंगलवार की देर शाम समउर-तमकुही मार्ग पर पिपरा बघेल गांव के पास बाइक छिनैती के प्रयास के मामले में केस दर्ज होने के बावजूद किसी आरोपित की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने देर शाम पुलिस चौकी का घेराव किया। समउर बाजार पुलिस चौकी का घेराव कर रहे लोगों का आरोप था कि पुलिस जान बूझकर आरोपितों को बचा रही है। लोगों ने पुलिस को चेताया कि अगर चार दिन के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बिहार खुर्द गांव निवासी रामधारी खरवार से मंगलवार की देर शाम तमकुही कस्बा से लौटते समय पिपरा बघेल गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहा दिखाकर बाइक लूटने का प्रयास किया था। उनके शोर मचाने पर बदमाश भाग गए थे। उनमें से एक बदमाश की बाइक वहीं छूट गई थी। पुलिस ने बरामद बाइक की डिकी खोली तो उसमें से चाकू बरामद हुआ था। इस मामले में पटहेरवा पुलिस ने तहरीर और आरोप के आधार पर अज्ञात बदमाशों पर डकैती का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की शाम जिला पंचायत के पूर्व सदस्य राजेश सिंह की अगुवाई में बिहार खुर्द गांव के लोगों ने समउर बाजार पुलिस चौकी का घेराव किया।
लोगों ने चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार से मोबाइल पर बात की और वहां तैनात दीवान उमाशंकर से चार दिन के भीतर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपितों को जल्द पकड़ा जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान गोपाल गुप्ता, पूर्व प्रधान अनिरुद्ध कुशवाहा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशुन गुप्ता, सत्य प्रकाश खरवार, पिंटू खरवार, सूरज खरवार, अनिल खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें