फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 25 Mar 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री मद्भागवत कथा सुनाती मणिकर्णिका त्रिपाठी।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बनकटा बाजार। क्षेत्र के गांव कोइलसवा बुजुर्ग के टोला लवंगियाडीह में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा के महात्म्य पर चर्चा हुई। कथा वाचक मणिकर्णिका त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। मनुष्य को निर्मल भाव से कथा सुननी चाहिए और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण हैं। जो कृष्ण हैं, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भगवान को कहीं खोजने की जरूरत नहीं। वह सबके हृदय में मौजूद हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संजय सिंह कुशवाहा, राम वृक्ष गिरी, गोविंद सिंह कुशवाहा, अमरुद्दीन अंसारी, सुधीर उर्फ पप्पू शर्मा, राम जियान सिंह कुशवाहा, विनोद शर्मा, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें