मथौली। क्षेत्र के गांव सिकटा में नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
सिकटा गांव स्थित काली मंदिर परिसर से सुबह करीब 10:0 बजे से निकली कलश यात्रा में शामिल पीत वस्त्रधारी कन्याओं व श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारे से माहौल भक्तिमय हो गया। क्षेत्र के पैकौली,बरडीहा, पगरा, पट्टन, सोनबरसा गांव से होते हुए सिकटा नहर पर पहुंची, जहां आचार्य जय प्रकाश पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। कलश यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। संवाद