फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम में फंसी रही एसडीएम की गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। त्योहारी सीजन में कस्बे की जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। आम लोगों के साथ अब अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। शुक्रवार दोपहर मुख्य ओवरब्रिज चौराहे से गुजर रहा एसडीएम का सरवाहन भी जाम में फंस गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाने में बेबस नजर आए। इससे पहले बृहस्पतिवार को मरीज लेकर जा रही एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही थी।
विज्ञापन

कस्बे में जाम की समस्या का प्रमुख केंद्र मुख्य ओवरब्रिज चौराहा बना हुआ है। हाईवे की सर्विस लेन पर सवारी वाहनों के बेतरतीब खड़े होने और सड़क की पटरियों पर ठेले-खोमचे लगने से रास्ता संकरा हो गया है। त्योहारी खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसके बावजूद नगर पंचायत और संबंधित विभागों की ओर से जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
मुख्य ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ की दूरी करीब एक किलोमीटर है। सामान्य दिनों में वाहन यह दूरी 10 से 15 मिनट में तय कर लेते हैं, लेकिन इन दिनों जाम के कारण लोगों को काफी देर तक फंसे रहना पड़ रहा है। इससे बचने के लिए लोग मुख्य बाजार से गुजरने के बजाय तहसील गेट और ब्लॉक गेट होते हुए तरया मोड़ का रास्ता अपना रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि टैक्सी स्टैंड की सवारी गाड़ियों व अतिक्रमण के कारण तमकुहीराज कस्बे में जाम लग जा रहा हैं। शीघ्र संयुक्त टीम के नेतृत्व में अभियान चला कर कस्बे को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें