फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड दल ने जीता खिताब

Sat, 03 Jan 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के स्काउट एवं गाइड दल ने 27वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। यह रैली 31 दिसंबर को जनपद मुख्यालय पर संपन्न हुई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में स्काउट फैज रजा एवं गाइड निधि ने यह ट्रॉफी विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय को सौंप दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने स्काउट गाइड टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें