फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांचवीं की मान्यता पर आठ तक चल रहे विद्यालय को बंद कराया

Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पांचवीं की मान्यता पर आठवीं तक विद्यालय संचालित हो रह मंसाछापर में हो रहा था। इसकी शिकायत किसी ने किया था। सोमवार को बीईओ जयंत भारती एजुकेशनल एकेडमी विद्यालय पर पहुंचे तो आठवीं तक के बच्चे पढ़ रहे थे। जांच में पता चला कि छह से आठ तक का संचालन नियम विरूद्ध हो रहा है। बीईओ ने संचालक को चेतावनी देते हुए छह से आठ तक की पढ़ाई बंद करा दिया।
विज्ञापन

बीईओ जयंत भारती ने सोमवार को माही एजुकेशनल एकेडमी मंसाछापर पहुंचे। निरीक्षण में पांचवीं तक अस्थाई मान्यता मिला, लेकिन जूनियर तक कक्षाएं संचालित होते मिला। बीईओ ने जूनियर तक कक्षाओ को तत्काल बंद करवाकर नजदीकी परिषदीय विद्यालय में बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिए। बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंसाछापर गांव में अस्थाई मान्यता पर माही एजुकेशनल एकेडमी पांच तक अस्थाई मान्यता होने के बाद भी नियमों को दरकिनार कर आठवीं तक संचालित कर रहा था। सूचना पर पहुंचे बीईओ जयंत भारती ने संचालक से स्कूल के मान्यता की काॅपी मांगा जिस पर केवल पांचवीं तक अस्थाई मान्यता की ही कागज दिखा पाया। बीईओ ने ने तत्काल छह से लेकर आठवीं के बच्चों को घर भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें