फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रबंधन ने किया पुरस्कृत

Sat, 16 May 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। कस्बे के छितौनी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रांतीय शैक्षिक सेवा अधिकारी विजय कुमार राय ने कहा कि पुरस्कार मिलने से जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। जीवन में सफलता के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न शैक्षिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कॉलेज के साहिल शर्मा, तेजप्रताप, प्रदीप, गरिमा सिंह, अजित शर्मा, नीलेश, बंदना, आस्था कुशवाहा, सोनू चौहान, शुभम मल्ल, रितेश कुशवाहा, नंदनी वर्मा, हिमा और मनीषा कुशवाहा को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने की और संचालन आदर्श कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान सुभाष यादव, जोबिन, चंद्रभान शर्मा, सुशील कुमार, शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें