पडरौना। परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। नामांकन बढ़ाने के लिए एक से 15 अप्रैल तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत छात्र-छात्राओें का निकट के राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सहायता माध्यमिक विद्यालय नौवीं कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन में कराया जाएगा। शासन स्तर से मानीटरिंग सेल का गठन होगा।
जिले में 22 राजकीय, 55 सहायता प्राप्त सहित 291 मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। नया सत्र शुरू होने वाला है। माध्यमिक विद्यालयों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक शत-प्रतिशत नामांकन कराने की कवायद तेज हो गई है। पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के संचालन के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से विशेष नामांकन अभियान संचालित करेंगे।
प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक ट्रांजिशन रजिस्टर रखा जाएगा। उसमें पिछले सत्र में कक्षा आठ उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्रा का विवरण दर्ज होगा। संवाद