फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फेल बताकर ठगी का खेल, छात्रों को बनाया जा रहा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। बोर्ड परीक्षाओं के बाद सुकरौली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। नेहरू इंटर कॉलेज से जुड़े कई छात्रों के पास इन दिनों एक अनजान नंबर से फोन कॉल आ रही है। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को बोर्ड से जुड़ा बताकर छात्रों को डराता है कि वे एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। इसके बाद पास कराने के नाम पर उनसे ऑनलाइन पैसे भेजने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

नेहरू इंटर काॅलेज के छात्र रोहन चौहान ने इंटर की परीक्षा दिया है। बताया कि उसके पास फोन आया और कहा गया कि वह एक विषय में फेल हो गया है। उसे पास कराने के लिए रुपये भेजने को कहा गया। इंटर का छात्र आर्यन यादव ने भी बताया कि उसके पास इसी तरह की कॉल आई, जिसमें दो विषयों में फेल बताकर पैसे की मांग की गई। अमित कुमार का कहना है कि इस तरह की कॉल से छात्र और उनके अभिभावक दहशत में हैं। कुछ छात्र इसकी सच्चाई जाने बिना ठगों के झांसे में आकर पैसे भी भेज चुके हैं।
प्रधानाचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी होता है। फोन कॉल या व्यक्तिगत माध्यम से पास-फेल की सूचना नहीं दी जाती। छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कॉल पर विश्वास न करें और तुरंत इसकी सूचना पुलिस या साइबर सेल को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें