फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 18 व 25 को भी चलेगी सहरसा-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेन

Wed, 18 Mar 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रेलवे ने सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी के दो फेरे और बढ़ा दिए हैं। यह ट्रेन सहरसा से 18 व 25 मार्च और आनंद विहार टर्मिनल से 24 व 31 मार्च को भी संचालित की जाएगी। इसके लिए रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 18 व 25 मार्च को सहरसा से 20 बजे चलेगी। सरायगढ़, झंझारपुर होत दूसरे दिन जनकपुर रोड पहुंचेगी। यहां से रक्सौल, नरकटियागंज होते कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से 08:22 बजे चलेगी और गोरखपुर, बस्ती, बरेली होते तीसरे दिन गाजियाबाद और वहां से आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि वापसी में विशेष गाड़ी 24 व 31 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 05:15 बजे चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें