फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानक के अनुरूप नहीं मिला ओटी, दो अस्पताल संचालकों को नोटिस

Wed, 18 Mar 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे में संचालित तीन निजी अस्पताल का मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप ओटी नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए दो अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यभान कुशवाहा की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम मंगलवार को मां कर्मदानी हॉस्पिटल, मां शारदा हॉस्पिटल , और एवन हॉस्पिटल की जांच की। जांच के दौरान मां कर्मदानी हॉस्पिटल में चिकित्सक नहीं मिले। वहीं डीसीएफ चौक स्थित एवन हॉस्पिटल और मां शारदा हॉस्पिटल में चिकित्सक तो मौजूद रहे, लेकिन ऑपरेशन थिएटर मानक के अनुरूप नहीं मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नोटिस जारी संचालक से स्पष्टीकरण मांगे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक ऑपरेशन थिएटर मानक के अनुरूप व्यवस्थित नहीं हो जाता है, तब तक वहां मेजर ऑपरेशन नहीं किए जाएंगे। यदि निर्देश की अवहेलना हुई तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें