फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंधी से टूटी रस्सी, पानी में बहा पीपा पुल का एप्रोच

Sat, 17 May 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। गंडक नदी में लगे पीपा पुल के एप्रोच की रस्सी शुक्रवार की शाम को आई तेज आंधी से टूट गई, इसके बाद एप्रोच पानी में बह गया। इसके चलते आवागमन ठप हो गया। लोगों के आवागमन के लिए पीपा का पुल गंडक नदी पर लगाया है। लोगों का कहना है जब पुल हटाने का समय आया तो लगा है, नदी में पानी भी बढ़ रहा है। नदी उस पार रहने वाले लोगों के लिए अब नाव ही सहारा है।
विज्ञापन

नदी पर दिसंबर व जनवरी माह में गंडक नदी के भैसहा घाट पर पीपा का पुल लग जानी चाहिए थी, लेकिन नहीं लग सका। करीब पांच माह के विलंब से 85 पीपा को जोड़कर नदी पर पुल तैयार किया गया है। बृहस्पतिवार की रात से इस पर आवागमन शुरू हो गया।
इससे गंडक नदी उस पार बसे मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, हरिहर पुर,नरायनपुर ,सोहगीबरवा, भोथहा,नौका टोला, मटियरवा, मूजा टोला आदि गांव तथा नदी के दाए तरफ बसे एक दर्जन गांव के लोगों को लगा कि कुछ दिन के लिए आवागमन में सहूलियत होगी। अचानक शुक्रवार को तेज आंधी व बारिश के चलते पुल के बाए तरफ बना एप्रोच तेज हवा का दबाव नहीं झेल सका और लगाए गए रस्सी को तोड़ते हुए पूरी तरह बह गया।
विज्ञापन

इसके चलते आवागमन ठप हो गया। पुल में लगे लकड़ी के गार्डर व पटरी आदि सामग्री बह गया है,इसे नाव के माध्यम से ढूंढ़ा जा रहा है।बताते चले कि बाढ का सीजन शुरू होने में एक माह से भी कम समय बचा हैं ऐसे में पीपा पुल का फायदा लोगों को ना मात्र का ही मिल पाएगा।पुल लगाने में हुई विलंब पर लोग नाराजगी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें