खड्डा। स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर गोष्ठी हुई। शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन से हुआ।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवरिया विभाग के विभाग प्रचारक दीपक जी ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, चरित्र और राष्ट्रभक्ति को जीवन में अपनाकर युवा समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। जिला प्रचारक अभय जी ने कहा कि युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा भाव और संस्कृति के प्रति गौरव की भावना होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कर्तव्यनिष्ठ होकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संवाद