फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अमवाखास तटबंध पर नदी बनाने लगी दबाव

विज्ञापन
नरवाजोत मे कटान करती गंडक नदी।संवाद
विज्ञापन
-अमवाखास तटबंध के किमी 1.8 पर नारायणी नदी का फिर बढ़ने लगा दबाव
विज्ञापन

-गांव वालों को सताने लगी बाढ़ की चिंता,बचाव का अभी तक नहीं हो सका शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। नारायणी नदी ने अमवाखास तटबंध के किमी 1.8 बरवापट्टी गांव के समीप मंगलवार की रात्रि से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके आसपास के गांव अमवाखास टोला बरवापट्टी, कैंथवलिया, खैरटिया के ग्रामीणों के होश उड़ गए है।
ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि 20 दिन पहले भी इसी प्वाइंट पर नदी ने दबाव बनाया था। विभाग की ओर से बारबार दावा किया जा रहा था कि उस प्वाइंट पर जल्दी ही युद्ध स्तर पर काम करके दुरुस्त कर लिया जाएगा, मगर तीन दिन तक वहां पर न बोल्डर गिरा न जाली गिरी, और न ही जियो पैक का स्टॉक गिरा। ग्रामीणों का भाग्य ने साथ दिया और अचानक नदी में पानी का जलस्तर एक दम नीचे चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना होने के बावजूद भी इन बीस दिनों में उस संवेदनशील प्वाइंट पर कोई काम नहीं किया। नतीजा फिर नदी ने उसी प्वाइंट पर दोबारा दबाव बना लिया है। विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है। विभाग ने पूरे तटबंध किमी जीरो से किमी 12.8 लक्ष्मीपुर तक एक भी बाढ़ चौकी का बंदोबस्त नहीं किया। मुख्य अधिशासी अभियंता भरत राम ने कहा कि यदि उस प्वाइंट पर नदी ने दबाव बनाना शुरू किया है तो उस प्वाइंट पर तुरंत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें