फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब 25 से 30 तक होगी परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। जिले के परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षा अब 25 से 30 अगस्त के बीच होगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से आदेश आने के बाद सोमवार से शुरू होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस परीक्षा को संपन्न कराने में विभाग तैयारी में जुटा है।
जिले में 2464 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। शैक्षिक सत्र 2025-26 की प्रथम सत्र की परीक्षाएं 18 से 23 अगस्त के मध्य होनी थी। विभाग की ओर से इसकी तैयारी भी पूरी हो गई थी। परीक्षा में जिले में कक्षा-एक से आठ तक लगभग करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इस परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर होना है। प्रश्न पत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक की ओर से तैयार किया गया है। यह जुलाई तक पूरे कराए गए पाठ्यक्रम पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन कक्षा अध्यापक करेंगे। परीक्षा परिणाम अभिभावकों के साथ साझा कर बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद पूर्व निर्धारित परीक्षा समय सारणी को स्थगित कर नए समय सारणी की घोषणा की गई है। अब यह परीक्षा अब 25 अगस्त से शुरू होगी और 30 अगस्त तक चलेगी। परिणाम के आधार पर कमजोर बच्चों की शैक्षिक सुधार के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें