फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिपोर्ट में नहीं हुई रैगिंग के आरोप की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोप के मामले में 11 दिन बाद बुधवार को गठित चार सदस्यीय टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को सौंप दी। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, जांच रिपोर्ट में रैगिंग के आरोप के मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि 25 अक्तूबर 2026 को मेडिकल कॉलेज के हरका स्थित एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एक छात्रा के साथ कथित रैगिंग का मामला सामने आया था।
इस मामले की जांच के लिए कॉलेज प्रशासन ने पहले तीन सदस्यीय टीम गठित की थी,कुछ दिन बाद फिर एक महिला को शामिल कर दिया।
जांच टीम ने बुधवार को प्राचार्य को अपनी रिपोर्ट सौंप दिया।
प्राचार्य ने डॉ. केपी गोड़ ने बताया कि एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे जूनियर व सीनियर सभी छात्राओं से पूछताछ व उनके बयान दर्ज किए गए है, लेकिन पढ़ाई कर रही जूनियर और सीनियर किसी छात्रा ने रैगिंग के आरोप के मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। ऐसे में रैगिंग के आरोप के मामले की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें