फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, बच्चों ने देखे नए सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
-गंडक के दियारे में रॉकेट की उड़ान ने गांव के बच्चों और युवाओं के सामने खोली विज्ञान की नई दुनिया,अब उसे समझने की जिज्ञासा
विज्ञापन

मंगलवार को नारायणी नदी के तट पर चार दिवसीय इन-स्पेस रॉकेट्री कप का हुआ समापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। तमकुही क्षेत्र के रकबा जंगलीपट्टी के आसपास गंडक नदी के किनारे बसे दियारा में आसमान हमेशा से था लेकिन उसे देखने का नजरिया इस बार बदल गया। यहां के बच्चे अब तक नदी की धारा, खेतों की हरियाली, रेत के फैलाव और बाढ़ के पानी को करीब से देखते आए हैं। मछली पकड़ना, सुबह गंडक पार जाकर खेती करना और थकने पर बांध पर बैठकर आराम करना यहां के लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। आसमान में उड़ते रॉकेट देखकर बच्चों और युवाओं के सपनों ने भी उड़ान भरी है।
मंगलवार को नारायणी नदी के तट पर चार दिवसीय इन-स्पेस रॉकेट्री कप का समापन हो गया। 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता के दौरान इस बार दियारा के लोगों की नजरें आसमान पर थीं। सामने रॉकेट उड़ रहा था और बच्चों के मन में कई सवाल उठ रहे थे। यह कैसे बना, इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंचा और क्या वे भी कभी ऐसा कुछ बना सकते हैं? बुजुर्गों के मन में भी बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर उम्मीदें जगीं। कोई बेहतर शिक्षा की जरूरत बता रहा था तो कोई अच्छे स्कूलों को ऐसी उपलब्धियों की पहली सीढ़ी मान रहा था।
विज्ञापन

नारायणी के तट पर आयोजित राष्ट्रीय रॉकेट्री प्रतियोगिता स्थानीय बच्चों और युवाओं के लिए महज एक आयोजन नहीं, बल्कि विज्ञान की दुनिया से पहली नजदीकी मुलाकात बन गई। नौवीं और दसवीं में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब तक रॉकेट किताबों, तस्वीरों और मोबाइल की स्क्रीन तक सीमित थे। लेकिन जब अपनी आंखों के सामने रॉकेट को उड़ान भरते देखा तो किताबों में पढ़े विज्ञान को समझने की उत्सुकता और बढ़ गई। उनके लिए यह केवल आसमान में ऊपर जाता रॉकेट नहीं, बल्कि कई नए सवालों की शुरुआत थी।

पहली बार इतने करीब से देखा रॉकेट

पिपराघाट के मणि तिवारी ने बताया कि जिस विज्ञान को अब तक दूर की चीज समझते थे, वह गांव के इतने करीब आ गया। रॉकेट को उड़ते देखकर उसे बनाने, उसके काम करने के तरीके और इतनी ऊंचाई तक पहुंचने की प्रक्रिया जानने की जिज्ञासा पैदा हुई है। अब बातचीत में केवल रॉकेट की उड़ान नहीं बल्कि उसके पीछे काम करने वाले विज्ञान को समझने की चाह भी शामिल है।

रील में देखा था रॉकेट, अब सामने उड़ते देखा

पिपराघाट के शनि गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर रील में रॉकेट को उड़ते देखा था। इस बार बांध पर बैठकर उसे अपनी आंखों के सामने उड़ते देखा। बड़े भैया लोगों को रॉकेट उड़ाते देखकर उनका भी इसे उड़ाने का मन हुआ। उन्होंने कहा कि मौका मिले तो वह भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अभी उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


युवाओं को भी मिले ऐसे आयोजन में मौका

इंजीनियरिंग के विद्यार्थी रहे ओजस्वी मिश्रा ने कहा कि जिस दियारा की पहचान अब तक नदी, रेत, खेती और बाढ़ से जुड़ी रही है, वहां अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन देखना अलग अनुभव है। बाढ़ की समस्या का समाधान प्राथमिकता है, लेकिन आज स्पेस टेक्नोलॉजी के बिना दैनिक जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। ऐसे में युवाओं को इसके बारे में समझना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें