फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सब्जी मंडी के नवीनीकरण का काम पूरा, व्यापारियों को मिलेंगी सुविधाएं

Sun, 18 Jan 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के श्रीरामजानकी नगर वार्ड के गोला बाजार स्थित सब्जी मंडी का नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को कुशीनगर विधायक पीएन पाठक और नपा अध्यक्ष किरन जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन कर और फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग का ख्याल कर रही है।
उनके विकास को लेकर सरकार निरंतर कार्य कर रही है। करीब 68 लाख रुपये की लागत से इस सब्जी मंडी का नवीनीकरण हो जाने से व्यवसायियों और ग्राहकों के लिए कॉफी सुविधाजनक हो गई है।
सभी स्वच्छता का ख्याल रखें। अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि पुरानी सब्जी मंडी के बन जाने से सभी को अच्छी सुविधाएं मिलेगी।
ईओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि अगले प्रोजेक्ट में वंचित व्यवसायियों को समाहित किया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव ने किया। इस दौरान डॉ. छेदी शर्मा, कविंद्र पांडेय, सभासद शबनम, गोपाल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें