पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित एक विवाह भवन परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक ने शिव-पार्वती विवाह और महामृत्युंजय के महात्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि महामृत्युंजय का नियमित पाठ करने से जीवन के सभी संकट का नाश करता है।
कथा वाचक धीरज कृष्ण ने कहा कि महामृत्युंजय मंत्र शरीर की रक्षा तो करता ही है, साथ ही शत्रुओं का नाश कर समस्त जीवों के कल्याण व रक्षा करता है। महामृत्युजंय के नियमित पाठ से भय मुक्त होकर, प्राणी निडर होकर कार्य करता है।
इस दौरान आयोजक आचार्य कृष्ण पांडेय, विष्णु दास, आदित्य, किशोर, आनंद शुक्ला, सचिन चौरसिया, कैलाश चहाड़िया, आशीष खेतान आदि मौजूद रहे।