कुशीनगर। क्षेत्र पंचायत तमकुहीराज की वार्षिक बैठक का आयोजन ब्लॉक परिसर में प्रमुख डॉ. अनुराधा राय के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में करीब 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इस कार्ययोजना में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांव में विकास कार्य प्रस्तावित है।
क्षेत्र पंचायत तमकुहीराज की वार्षिक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में संपन्न हुई। वार्षिक बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. अनुराधा राय ने बीते वर्ष में शासन से मनरेगा, राज्य वित्त आयोग व केंद्रीय वित्त आयोग से मिले 18 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपये खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस धनराशि से ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्य कराए गए हैं। इसके साथ वित्त वर्ष 2026-27 में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कराए जाने वाले 22 करोड़ 99 लाख 27 हजार रुपये की लागत से विकास योजनाओं का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा देश व प्रदेश सरकार भारत के विकास के संकल्पित है। क्षेत्र पंचायत की वार्षिक बैठक में आए अतिथियों का स्वागत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वशिष्ठ राय गुड्डू ने किया। इस दौरान डॉ. विजय राय, बीडीओ अनिल राय, प्रधान सुविंद चौहान, भूषण गुप्ता, कृपाशंकर सिंह, कौशल्या देवी, अख्तर अली गुड्डू, सुदामा गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, रिंटू राय आदि माैजूद रहे।