फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क से नीचे उतरी मद्य निषेध विभाग की गाड़ी, भागे शराब तस्कर

Tue, 22 Jul 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। हाईवे पर बिहार बार्डर के समीप यूपी से बिहार में दाखिल होने वाले शराब तस्करों को दबोचने के लिए मद्य निषेध की टीम सक्रिय रहती है। रविवार देर रात लक्जरी वाहन सवार शराब तस्करों को बिहार की टीम दबोचने में का प्रयास किया, लेकिन तस्कर गाड़ी घुमाकर वापस कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र की ओर भाग निकले। तरयासुजान पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी, हालांकि तस्करों को घेरने के लिए बिहार मद्य निषेध की टीम का वाहन सड़क पर तेजी से मोड़ने के प्रयास में सड़क के नीचे उतर गई, जबकि तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे पर बहादुरपुर पुलिस चौकी पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे और पुलिस बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच भी करती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात शराब लदी एक लक्जरी वाहन तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप से हाईवे के रास्ते बिहार में दाखिल हुई। बिहार सीमा पर कुछ दूरी पर ही हाईवे पर बिहार के गोपालगंज जिले की मद्य निषेध विभाग की टीम यूपी के रास्ते बिहार में आने वाले शराब तस्करों को दबोचने के लिए मौजूद थी। मद्य निषेध विभाग के टीम की हाईवे पर मौजूदगी की भनक लगते ही लक्जरी वाहन सवार शराब गाड़ी को तेज गति से मोड़ने के बाद हाईवे के तरयासुजान स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी के सामने से भागने लगे। इस दौरान शराब तस्करों की घेराबंदी में लगी मद्य निषेध विभाग के टीम का वाहन हाईवे से नीचे उतर गया और शराब तस्कर आसानी से तरयासुजान थाना क्षेत्र की ओर भाग निकले। बिहार के गोपालगंज जिले के मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि हाईवे स्थित बिहार बार्डर के समीप शराब तस्करों को दबोचने के लिए टीम मौजूद थी। इसी दौरान टीम की गाड़ी हाईवे से नीचे उतर गई और शराब तस्कर हाईवे के रास्ते यूपी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें